गांव में घुसे पानी का हरेलाल महतो ने लिया जायजा।

Spread the love

चांडिल। चांडिल प्रखंड के चावलीबासा पुनर्वास स्थल में पालना डैम का पानी घुस गया है। पानी भरने के कारण लोग अलग अलग जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। गांव में पानी घुसने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ चावलीबासा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी लीया। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के बाद जल निकासी वाले ड्रेन को लोगों ने मिट्टी से भर दिया है, जिससे कलवर्ट जाम हो गई और जल निकासी नहीं हो रहीं हैं। जल निकासी नहीं होने के कारण चावलीबासा गांव में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित है। कई लोग अपने घर के छत पर शरण ली है। ग्रामीणों के समस्याओं को देखने के बाद आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने डैम के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात की। अभियंता को समस्याओं से अवगत कराया और स्थायी समाधान की मांग की। वहीं, हरेलाल महतो ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को भी फोन पर जानकारी दी और तत्काल जल निकासी के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *