खूंटी पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता, पुलिस ने संगठन के रीजनल कमेटी सचिव लाका पहान को आज अहले सुबह मुठभेड़ में मार गिराया

Spread the love

खूंटी पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के रीजनल कमेटी सचिव लाका पहान को आज अहले सुबह मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास छौ नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में लाका पहान अपने साथियों के साथ शामिल होने आया था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली एक छापेमारी टीम का गठन कर पुलिस लाका पाहन को पकड़ने के लिए निकली।
नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इस दौरान लाका मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है। पुलिस कप्तान अमन कुमार के अनुसार लाका पहान के ऊपर 45 से ज्यादा मामले दर्ज है जिसमें खूंटी जिले के विभिन्न थानों में 40 मामले दर्ज है। 2008 में लाका पहान संगठन में जुड़ा और लगातार कई हत्याकांडो, लूट, अपहरण, पुलिस पर हमले जैसे संगीन कांडो में शामिल था। पुलिस ने इसे पहले भी गिरफ्तार किया था, 2020 में बेल पर बाहर आने के बाद संगठन के द्वारा नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेवारी उसे दी गई थी। संगठन में ओहदा बढ़ने के बाद वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस लाका पहान के मारे जाने को बड़ी सफलता मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *