बड़ाबाम्बो में जिला परिषद प्रत्याशी प्रियंका सोय ने कांग्रेस नेता सोमाय गागराई को दी श्रद्धांजलि

Spread the love


खरसावां भाग-1से जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी प्रियंका सोय नामांकन के बाद बड़ाबाम्बो पहुंची। इस दौरान
पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर शहीद सोमाय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि खरसावां प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है। जनता यदि इस बार मौका देती है तो सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगी। शिक्षा के बिना जीवन अंधकार है। लोगों के साथ मिलकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करूंगी। इसके बाद बिजली,पानी,स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य करूंगी। इस मौके पर बुधराम सोय जयन्ती हेम्र्बम ,रंदाय सांमड ,सीमा सोय ,जेमन्ती सोय ,गांगी कुई ,पालो सोय ,लक्षमी सोय ,अनिता कुई ,सिनी सोय ,सोमबारी सोय , जगमोहन सोय , लखन हेम्र्बम , कुंवर सोय ,संजित सोय ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *