जिले के डीसी अरवा राजकमल ने सरायकेला सामुदायिक भवन स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

(ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक) सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने आज समुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग-नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह की मौजूदगी में वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में ईवीएम, वीवीपैट के रखरखाव तथा भवन में अधिष्ठापित अग्निशमन सिलेंडर, सीसीटीवी इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *