जमशेदपुर में थर्ड जेन्डरों की संस्था उत्थान के द्वारा गुरुवार को ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबलिटी मनाया गया

Spread the love

जमशेदपुर में थर्ड जेन्डरों की संस्था उत्थान के द्वारा गुरुवार को ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबलिटी मनाया गया. इस दौरान इन्होंने साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस दौरान किन्नरों ने कहा कि आज थर्ड जेंडर कसी क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं से पीछे नही है, जमशेदपुर शहर में स्थापित टाटा स्टील कंपनी में विगत दिनों 11 ट्रांस जेन्डर को स्थाई नौकरी प्रदान की गई और 50 और ट्रांस जेन्डरों का सिलेक्सन प्रक्रिया चल रहा है, इन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन का धन्यवाद भी दिया है, साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर सभी से ट्रांस जेन्डर कम्युनिटी के साथ खड़े होने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *