देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पुरे भारत मे विरोध प्रदर्शन कर रही है।वहीं जिले के राजनगर प्रखंड में भी कांग्रेस पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में सिधु कान्हु चौक के समीप सड़क पर खाली गैस सिलेंडर के साथ विरोध प्रदर्शन किया, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए, साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि डीजल,पेट्रोल व घरेलू गैस की कीमतों में अविलंब कमी नही की ,तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आम जनता के लिए आंदोलन करेगी।वहीं विशु हेम्ब्रम ने कहा कि यह केंद्र की सरकार मनमानी है जो एक महीने में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपये की वृद्धि की,घरेलू गैस में 50 रुपये की वृद्धि कर दी।जिससे देश की जनता काफी त्रस्त है,लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नही है।लेकिन कांग्रेस पार्टी इसको बर्दाश्त नही कर सकती, कांग्रेस पार्टी आम जनता की हर तकलीफ में उसके साथ खड़ी है,और यदि केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों में अविलंब कमी नही करती है तो कांग्रेस और उग्र रूप से आंदोलन करने को बाध्य होगी।वहीं इस मौके पर
आदिवासी कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष विशु हेम्ब्रम, सांसद प्रतिनिधि मोतिलाल गौड़,,जिला महासचिव डोमन महतो, उपाध्यक्ष देवनाथ सिंह सरकार,प्रखंड बीस सूत्री सदस्य पप्पू राय,प्रखंड महासचिव भुटा राऊत,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामपद त्रिपाठी,जितेन महतो,तरुण कुमार महतो,बादल टुडू आदि