अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन

Spread the love

भाजपा आजादनगर मंडल में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसर्रत खातून के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन जी मौजूद रहे।

फातिमा शाहीन ने बताया की आज की महिला किसी भी प्रकार से कमजोर नहीं है। वह घर चलाने के साथ-साथ ऑटो रिक्शा से लेकर हवाई जहाज भी उड़ा सकती हैं। मेडिकल लाइन में, इंजीनियरिंग में, पॉलिटिक्स में सब जगह महिलाओ ने अपनी कामयाबी का झंडा गाढ़ा है। क्योंकि जो घर व्यवस्थित कर सकती है वह हर जगह कामयाबी का डंका बजा सकती है।

मंत्री गुलनार खान के द्वारा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसर्रत खातून को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

फातिमा शाहीन द्वारा इस महिला दिवस कार्यकर्म मे सभी पदाधिकारियों को तोहफा देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, मंतशा खान एवं महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *