केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेंबो स्थित ग्रुप केन्द्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को देश की हिफाजत देश की सुरक्षा कार्यक्रम को संबोधित किए पुलिस उप महानिरीक्षक विशन स्वरूप शर्मा ने दी बच्चों को देशभक्ति के मार्गदर्शन


केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेंबो स्थित ग्रुप केन्द्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को देश की हिफाजत देश की सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंप के आसपास के नागरिकों और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों को आंमत्रित किया गया था। मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक विशन स्वरूप शर्मा ने उपस्थित छात्रों और लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती होकर रोजगार के साथ ही देश सेवा का सुनहरा अवसर प्राप्त करें। मौके पर छात्रों के अवलोकन के लिए हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुलिस बल के प्रशिक्षित जवानों ने छात्रों को हथियार चलाने के तरीके भी बताए। मौके पर केन्द्र के पदाधिकारी, रांची जोन के जवान , ए डब्ल्यू एस एवं 244 वाहिनी के जवान व अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *