आज मानगो कालिकानगर रोड नंबर 1 में दोपहर 1 बजे से विहंगम योग युवा संत समाज कोल्हान प्रमंडल द्वारा एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन, कुमार अविनाश जी के आवास पर किया गया, जिसमें सभी उपस्थित गुरु भाई बहनों नें यज्ञ में आहुति प्रदान की।
विहंगम योग के पुरोहित विद्यार्थी संजय जी नें महायज्ञ को सम्पन्न करवाते हुए यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से नकारात्मकता खत्म होती है एवम सद्गुरु प्रभु के आर्शीवाद से नई ऊर्जा का संचार होता है।
” अ ” अंकित श्वेत ध्वजा रोहण उपरांत उपदेष्टा कुबेर शर्मा जी द्वारा विहंगम योग द्वारा मानव जीवन पर हो रहे सकारात्मक परिणाम के बारे में बताते हुए बताया कि आज के व्यस्त जीवन में विहंगम योग के क्रियात्मक साधना पद्धति के 15 मिनट के नियमित अभ्यास से मन नियंत्रित होता है तथा सद्गुरु देव प्रभु मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं
यजमान वर्षा सिन्हा दंपति के साथ साथ कोल्हान युवा संत समाज प्रमुख नीरज मिश्रा, पूर्व महिला प्रमुख निर्मला मिश्रा, उपदेष्टा कुबेर शर्मा,अलंकृत आदि नें यज्ञ का लाभ लिया। उपदेष्टा शर्मा जी द्वारा 11 नए जिज्ञासुओं को विहंगम योग क्रियात्मक साधना पद्धति से अवगत कराया गया।
स्वागत गान, मंगल गान, हवन, वंदना, आरती एवम शांति पाठ से कार्यक्रम की समापन हुई।

