जमशेदपुर के परसुडीह थाना उत्तरी कीताडीह पंचायत अंतर्गत सरना मार्शल क्लब पर आदिवासी हो समाज के मांगे पर्ब बड़ा धूमधाम से मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे महिला नेत्री मुखिया रीना जारीका एवं प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू जहां मार्शल क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया वही पूजा अर्चना महावीर मुर्मू के प्रति मुर्गे का बलि चढ़ा कर किया गया सरना मार्शल क्लब के प्रांगण पर बच्चे महिला एवं बड़े बुजुर्गों का खेल म्यूजिकल चेयर, बम ब्लास्ट, डांस कंपटीशन ड्राइंग आदि कई प्रतियोगिता किया गया जहां प्रथम द्वितीय एवं तीसरे चयनित बच्चे बुजुर्ग महिला प्रतियोगिता में जीतने वाले को मुखिया रीना जारीका प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू पंचायत समिति द्रोपति मुंडा पंचायत समिति राजू बेसरा एवं कमेटी के लोगों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया वहीं मुखिया रीना जारीका ने कहा कि मांगे पर्व हमारे पूर्वजों के जमाने से बहुत धूमधाम से मनाते आ रहे हैं वही प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने कहा कि आदिवासी समाज मे अलग-अलग समय पर अलग-अलग पूजा होता है आदिवासी परंपरा के अनुसार मांगे पर्ब पर पूजा याचना कर हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाते हैं.
इसकी सारी जानकारी मुखिया रीना जारिका एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने दिया.
मुख्य रूप से मौजूद द्रोपति मुंडा, राजू बेसरा, विकी कंडेल, मनोज मुर्मू समेत कई लोग रहे उपस्थित