जमशेदपुर: जमीन को कब्जा करने को लेकर एसएसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता


जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 16 निवासी जगदीश कौर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर कुछ दिनों से धमकी दी जा रही है. इसको लेकर मंगलवार को जगदीश कौर एसएसपी से लिखित शिकायत करने पहुंची. शिकायत में जगदीश कौर ने बताया कि रोड नंबर 16 में उनकी जमीन है. उनके पति की मौत हो चुकी है. फिलहाल उनका बेटा घर के बाहर बाइक मकैनिक का काम कर गुजर बसर करता है. कुछ दिनों से अज्ञात लोग आकर जमीन खाली करने की धमकी दे रहे है. इसको लेकर आजादनगर थाना में भी शिकायत की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आश्वासन भी दिया पर फिर भी कुछ लोग आकर धमकी देकर जा रहे है. जगदीश कौर ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *