आज आदित्यपुर 2 ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 24 में प्रातः 10 बजे से विहंगम योग युवा संत समाज के सरायकेला खरसावां जिला के प्रभारी निशांत शर्मा जी के आवास पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग विश्व शांति वैदिक महायज्ञ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित गुरु भाई बहनों नें यज्ञ में आहुति प्रदान की।
विहंगम योग के पुरोहित विद्यार्थी संजय जी नें महायज्ञ को सम्पन्न करवाते हुए यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से नकारात्मकता खत्म होती है एवम सद्गुरु प्रभु के आर्शीवाद से नई ऊर्जा का संचार होता है।
यजमान सुशील शर्मा दंपति के साथ साथ कोल्हान युवा संत समाज प्रमुख नीरज मिश्रा, कोल्हान कार्यालय प्रमुख गणेश उपाध्याय, पूर्व महिला प्रमुख निर्मला मिश्रा, कोल्हान महिला प्रमुख सुष्मिता पांडेय, संजना शर्मा, सुशांत शर्मा, उपदेष्टा शम्भू पंडित, अहर्निश मिश्रा आदि नें यज्ञ का लाभ लिया।
स्वागत गान, मंगल गान, हवन, वंदना, आरती एवम शांति पाठ से कार्यक्रम की समापन हुई।