पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हीलचेयर, व्हीलचेयर पाकर खिल उठे परिवार के चेहरे

Spread the love

एल बी एस एम कॉलेज रोड करनडीह निवासी विशु हेंब्रम जो की जन्म से ही चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनके माताश्री ने समाजसेवी रवि शंकर तिवारी से संपर्क साधा और अपने बच्चे की परिस्थिति बताई। रवि शंकर तिवारी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर की तरफ से व्हीलचेयर का इंतजाम कर परिवार को मुहैया कराया।

विशु हेंब्रम के माताजी को उसे गोद में लेकर घुमाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होगीं अब माताश्री भी उसे अन्य सामान्य लोगों की तरह आस-पास भ्रमण करा पाएंगे। इस दौरान विशु हेंब्रम व उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। परिवारजनों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेश के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की जो कभी भूली नहीं जा सकती।

इस मौके पर घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा, जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राना, डॉक्टर एन एम सिंह, अमित मिश्रा, अरविंद सिंह, समाजसेवी प्याली दे,वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेश जमशेदपुर से निकिता मेहता व अन्य युवा साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *