चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया सह माझी परगना महल के बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य दुबराज बेसरा ( 71) का बीते दिनों निधन हो गया। शुक्रवार को दुबराज बेसरा का श्राद्धकर्म हुआ। श्राद्धकर्म में पातकोम दिशोम माझी परगना महल के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुआ। वहीं, श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पातकोम दिशोम माझी परगाना महल के देश परगना रमेश्वर बेसरा एवं श्यामल मार्डी ने स्वर्गीय दुबराज बेसरा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि स्वर्गीय दुबराज बेसरा ने आदिवासियों को जागरूक करने और आदिवासियों के अधिकार के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुबराज बेसरा जैसे व्यक्ति की जरूरत आदिवासी समाज को है, इसके लिए आदिवासी युवाओं को समाज हित में काम करने की जरूरत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना है। इस मौके पर स्वर्गीय दुबराज बेसरा की धर्मपत्नी मंगली बेसरा, देश परगाना रामेश्वर बेसरा, उदय कृष्ण हांसदा, ज्योतिलाल हांसदा, लाल मुर्मू, कार्तिक बेसरा, श्यामल मार्डी, महेंद्र टुडू, नवकिशोर टुडू, सोमचांद मार्डी, बृहस्पति हांसदा, अरुण सोरेन, रंजित किस्कु, प्रफुल्य बेसरा आदि मौजूद थे।