जमशेपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करंडी चौक पर सैल्यूट तिरंगा चिकित्सा प्रकोष्ठ के बैनर तले सैल्युट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में डॉ एन आर सिंह और डॉ प्रकाश राय के प्रयाश से करनडीह में ए एस जी आईं हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया जिसमें 132 लोगो के आंखों की जांच हुई जिसमें 30 लोगो को मोतियाबिंद के लिए चयनित किया गया जिनको संस्था के द्वारा फ्री में ऑपरेशन कराया जाएगा जिसके तहत आज 10 लोगो को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कांग्रेस के पोटका प्रभारी अजय मंडल, आनंद हेम्ब्रम, बादल महतो,दुर्गा पाण्डे, अरुप मजूमदार, मनोज सिंह,मुनिराम हेम्ब्रम,शुक्ला हलदर, कमलेश सतीश, मिठू अग्रवाल आदि अन्य कई लोग शामिल थे।