बुंडू: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love


रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू
दशम फॉल थाना क्षेत्र में रांची-टाटा रोड पर तैमारा घाटी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम लगभग आठ बजे की है। मृतक बलराम नायक (40 वर्ष) दशम फॉल थाना क्षेत्र के ही नवाडीह गांव का निवासी था। पेशे से वह राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के समय वह अपनी एवेंजर बाइक ( जेएच-01बीजेड-9949) पर तैमारा से अपने घर नवाडीह लौट रहा था। घटना में शव के चिथड़े कुछ इस तरह उड़ गए थे कि शव की पहचान करना भी मुश्किल था। दशम फॉल पुलिस घटना स्थल पर जब शव उठा रही थी, तभी संयोग से मृतक का बड़ा भाई कृष्णा नायक मरांगहादा बाजार से घर लौटने के क्रम में वहां पहुंचा। बाइक को देख उसने मृतक की पहचान की। बड़े भाई कृष्णा नायक ने बताया कि मृतक बलराम नायक की एक बेटी एवं दो बेटे हैं। वह राजमिश्त्री का काम करने के साथ-साथ गाड़ी चलाने का भी काम करता था। दशम फॉल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को रिम्स, रांची भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *