23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष पर दोपहर 12:15 पर शंखनाद के साथ मनेगी नेताजी की जयंती

महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष पर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष मंच और सिंह भूम बंगीय एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन किया जाएगा, इस बात की जानकारी मंच और एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके नंदी द्वारा प्रेस वार्ता में दी गई।



महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष पर 23 जनवरी को सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन और नेताजी सुभाष मंच के संयुक्त तत्वाधान में आदित्यपुर स्थित सुभाष चौक पर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसी दिन ठीक दोपहर 12:15 पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म समय पर शंखनाद कर नेताजी को याद किया जाएगा ,एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके नंदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि, नेताजी जयंती को लेकर उनके जन्म समय दोपहर 12:15 पर शंखनाद और शाम को अपने अपने घरों में दीप जलाने का भी आह्वान लोगों से किया जा रहा है, इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा गया है, ताकि सरकार इस संबंध में निर्देश जारी कर सके, गौरतलब है कि इस बार नेताजी जयंती समारोह को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *