उलीडीह थाना अंतर्गत कल्याण विहार में नवनिर्मित भवन में मिली महीला की लाश

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत कल्याण बिहार में बन रहे नवनिर्मित भवन में एक महिला के शव बरामद हुई है। उधर शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और उसके बाद हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला इस बिल्डिंग में रेजा की काम करती थी ।उधर शव की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर साइड इंचार्ज को पुलिस ने डिटेन किया है और उससे पूछताछ कर रही है। वैसे महिला की शव की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला कहां की रहने वाली है। कब से इस बिल्डिंग में काम कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *