जमशेदपुर पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत

जमशेदपुर पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी ने बताया, कि बीते 5 जनवरी को गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के रहने वाले उपेंद्र सबर ने बालेश्वर मुंडा नामक व्यक्ति पर अपनी पुत्री एवं चार अन्य लड़कियों को मध्यप्रदेश में बेचे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गुड़ाबांधा पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. इसी क्रम में पुलिस ने बालेश्वर मुंडा, कुबेर सिंह परिहार, पप्पू परिहार, मंटू गोस्वामी और मकड़ी राठौर को गिरफ्तार किया. सभी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया, कि सभी लड़कियों को मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बेचा गया है. इनकी निशानदेही पर तीन लड़कियों की बरामदगी की गई है. शेष युवतियों की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *