जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर में बन्ना गुप्ता आईटी सेल की ओर से आरोग्य यज्ञ सह महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान किया गया

राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री की पत्नी व बच्चे सहित कई वीआईपी और वीवीआइपी संक्रमित हो गए हैं. इसको लेकर जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर में बन्ना गुप्ता आईटी सेल की ओर से आरोग्य यज्ञ सह महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान किया गया. जिसमें 131 ब्राम्हणों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच स्वास्थ्य मंत्री सहित राज्य के सभी कोरोना संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की. इसकी जानकारी देते हुए बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह ने बताया की वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य में तेजी से फैल रहा है जिसकी चपेट में राज्य के आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी आ गए हैं. उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. साथ ही राज्य के सभी संक्रमित जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके इसके निमित्त भी इस आरोग्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *