चांडिल में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को भी किया नष्ट



जगन्नाथ चटर्जी, चांडिल

चांडिल। सोमवार की मध्यरात्रि को चांडिल के गांगुडीह स्थित डैम कॉलोनी में करीब एक दर्जन जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा तथा खेत में लगे फसल को नष्ट करते हुए को चट कर गया। लोग डर से रात भर घर में ही दुबके रहे। जंगली हाथियों का उत्पात यहीं नहीं थमा, हाथियों ने एक घर के दीवार को भी ढाह दिया। इसके अलावा जंगली हाथियों ने खलिहान में रखे पुआल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस जिला महासचिव राजू चौधरी एवं कांग्रेस ईचागढ़ विधानसभा युथ अध्यक्ष उपेंद्र गिरि पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया तथा वनविभाग से हाथियों से जानमाल की सुरक्षा एवं मुआवजे की मांग की। इधर, उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड चांडिल डैम के पास जंगल में डेरा जमाए हुए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *