जमशेदपुर: पुलिस के बैरिकेड से टकराकर घायल हुआ बाइक चालक, एक कार भी टकराई


जमशेदपुर में नए साल को लेकर पुलिस ने 23 चेक पोस्ट बनाकर पूरी तैयारी कर रखी थी. इस तरह पुलिस द्वारा चेकिंग को देखकर कई चालक दूर से भी भागते नजर आए वहीं कई भागने के क्रम में पुलिस के ही बैरियर से टकराकर घायल हो गए. मानगो चौक पर एक बाइक और एक कार पुलिस बैरियर से टकरा गई. हालांकि इस घटना में कोई पुलिस कर्मी तो घायल नही हुआ पर बाइक चालक घायल हो गया. बीती रात मानगो चौक पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी क्रम में एक कार तेज रफ्तार में डिमना से साकची की ओर जा रही थी. चेकिंग देख कार ने अपनी रफ्तार बधाई और बैरियर से टकराते हुए सड़क किनारे शौचालय ने जा टकराई. कार टकराने के बाद जोर की आवाज के साथ उसके एयर बैग खुल गया जिससे किसी को चोट नहीं आई. थोड़ी देर बाद ही एक बाइक चालक भागने के क्रम में बैरियर से टकराकर घायल हो गया. पुलिस कर्मियों ने घायल को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *