कांग्रेस पोटका प्रभारी अजय मंडल ने अपने जन्मदिन एवं नए वर्ष के उपलक्ष पर गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन मुख्य चौक पर कांग्रेस पोटका प्रभारी अजय मंडल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया वहीं उन्होंने जन्मदिन के उपलक्ष पर स्टेशन परिसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण कर मानवता का दिया पहचान जहां कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सड़क किनारे गरीब गुरबा किस्म के लोगों को सोते हुए देखकर दरियादिली दिखाते हुए जहां लोग जन्मदिवस पर कई फिजूल खर्चे कर जन्मदिन मनाते हैं वहीं कांग्रेस पोटका प्रभारी अजय मंडल ने अपने जन्मदिन के एवं नए वर्ष के उपलक्ष पर गरीबों के बीच कंबल बांटकर कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए फिजूल खर्च ना करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया वहीं उन्होंने मीडिया से बात कर बताया कि पार्टी के प्रति हमारा पहला लक्ष्य है संगठन को मजबूत करना एवं गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सभी परेशानियों का ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए जनता की समस्या का समाधान करना हमारा पहला लक्ष्य होगा.

इसकी सारी जानकारी कांग्रेस पोटका प्रभारी अजय मंडल ने दिया
मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला सचिव रंजीत झा, मुकेश झा , रतन रजक, रविंदर चौधरी, चंदन सिंह, दीपू, और कांग्रेस पार्टी के कई सारे कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग रहे मौजूद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *