
जमशेदपुर के ओलीडीह थाना क्षेत्र स्थित शर्मा लाइन में रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना में महिला को करीब दो लाख रुपये मूल्य की चेन का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कांति देवी पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ओलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि कुछ लोगों का सीसीटीवी में फोटो कैद हुआ है
उसे आधार पर पुलिस पता लगाने