गोलमुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बिजली के पोल से टकराई; 37 वर्षीय युवक की मौत


जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुशील शाह बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुशील शाह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से उन्हें ऑटो और पीसीआर वैन के माध्यम से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
एमजीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उनके पास मिले पैन कार्ड के आधार पर सुशील शाह (37) के रूप में की गई है।
फिलहाल शव को एमजीएम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *