
जमशेदपुर झारखंड के प्रतिष्ठित वेब पोर्टल चमकता भारत की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जुगसलाई पुरानीबस्ती रोड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं चमकता भारत की टीम की उपस्थिति रही।