
सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई,सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अपने पुलिस वाहन से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा,आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने बताया कि घायल युवक की पहचान सुशांत सिंह सरदार के रूप में हुई है,जो निमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह गांव का रहने वाला है,वह काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्लस (वाहन संख्या JH05R-6949) से जा रहा था, स्थानीय लोगों के अनुसार,एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया,हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी,सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए घायल युवक को अपने पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज जारी है,पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की,पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर (वाहन संख्या JH05DK-3112) को डोबो डैम के गेट के समीप से जब्त कर लिया है ड्राइवर भागने में रहा सफल,वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, उनकी मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है, कपाली ओपी पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है,पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ,साथ ही ट्रेलर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है,पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।