
दिनांक 06.07.2026 को प्रातः रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर नियमित जांच एवं गश्त के दौरान आरपीएफ पोस्ट, रांची के शिफ्ट अधिकारी एवं साथ में मौजूद स्टाफ की नजर एक नाबालिग बालक पर पड़ी, जो अकेला एवं संदिग्ध परिस्थिति में घूमता हुआ पाया गया। पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम करण कुमार, उम्र लगभग 12 वर्ष, पिता रतनेश राय, निवासी हसनपुर, थाना महादीनगर, जिला समस्तीपुर, बिहार तथा वर्तमान पता लालपुर, डिस्टनरी भवन, भवन नंबर-10, रांची बताया। प्रारंभिक पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपनी माता द्वारा बार-बार डांटने के कारण बिना किसी को बताए घर से निकल आया था। बालक की सुरक्षा एवं हित को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ द्वारा उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट, रांची लाया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत नाबालिग बालक को उसकी समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास हेतु विधिसम्मत तरीके से चाइल्डलाइन, रांची को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एवं प्रधान आरक्षक PC महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।