जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड की जांच में पहुंचे जोनल आईजी मनोज कौशिक, घटनास्थल का किया निरीक्षण, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

जमशेदपुर में डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जोनल आईजी मनोज कौशिक शहर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने एएसपी के साथ बैठक कर अब तक की जांच की जानकारी ली और अधिकारियों से घटना से जुड़े हर पहलू पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

बैठक के बाद जोनल आईजी मनोज कौशिक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूछा कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और किस स्तर पर चूक हुई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच को तेज और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इधर, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही हिमांशु सिंह पर हमला किया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए डबल डाउन बार को सील कर दिया है। वहीं, पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *