डीडी बार हत्याकांड: बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलंबित, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी

Spread the love


जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में वर्तमान बिष्टुपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना प्रभारी के स्तर पर लापरवाही और जवाबदेही तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि डीडी बार के सामने हुई हिंसक घटना में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसी बीच विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *