जमशेदपुर: काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

Spread the love

जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्डी पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में काम कर रहे मजदूर की बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से झुलस गया. साथी मजदूरों ने उसे उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रवि माझी (22) चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह का रहने वाला था. वह कपाली गौस नगर के रहने वाले ठेकेदार शरीफ अंसारी के अंडर में काम करता था. घटना की सूचना मजदूर के परिजनों को दी गयी. उसके बाद ठेकेदार के मृतक के शव को उसके गांव पहुंचा दिया और वहां से लौट गया. वहीं ठेकेदार ने मृतक के परिजनों को इलाज के लिए कुल 13 हजार 500 रुपये दिये थे और देने की बात कहीं थीइसके कुछ देर बाद ही ठेकेदार का फोन बंद हो गया. वहीं ठेकेदार से किसी प्रकार की संपर्क नहीं हो पा रही था. फिर गांव वालों को इसकी सूचना दी गयी. गांव वालों ने बैठक की. बैठक के बाद रात 10 बजे मृतक के शव लेकर थाना पहुंचे. उन्होंने ठेकेदार और घर के मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग की है. पुलिस के कहने पर मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाना में नहीं की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *