बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितिन नवीन आज पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राजधानी रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है।
भाजपा प्रदेश इकाई ने उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के स्वागत में शामिल होने की संभावना है।
पार्टी नेताओं के अनुसार, नितिन नवीन का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को लेकर अहम संदेश दिए जाने की भी उम्मीद है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में झारखंड के उनके पहले दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *