
बाढ कल उमानाथ धाम में एक बड़ी नाव हादसा हो गई थी। नाव पर 14 लोग सवार थे. नाव किनारे लगने से पहले ही अचानक डूब गई नाव पर सवार 14 लोग में सात लोगों को बाहर निकाला गया था वहीं सात लोग लापता हो गए। जिसमें पांच लोगों का शव बरामद हुआ है। बाकी दो शव की खोज भी जारी है। एनडीआरएफ शव की खोजबीन में जुटी हुई है। वही अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जितने भी शव मिले हैं सभी के परिजनों को चार-चार लाख रुपया अनुग्रह राशि का चेक दे दिया गया है। बाकी शव मिलने पर उन लोगों को भी अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है।
नरेंद्र कुमार सिंह अंचल अधिकारी