बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

Spread the love

बारीडीह के रहने वाले 8 वर्षीय आदित्य राज ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जमशेदपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में आदित्य राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए, जिसमें देशभर से लगभग 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आदित्य राज ने अपने आत्मविश्वास, प्रस्तुति और प्रतिभा के दम पर दूसरा स्थान हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
आदित्य राज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन से ही आदित्य में मॉडलिंग के प्रति रुचि रही है और परिवार ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मिली यह सफलता आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
आदित्य के परिवार की पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक रही है। उनके नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में गेम्स टीचर रह चुके हैं। वहीं उनकी मां स्वयं एक शिक्षिका हैं और चाहती हैं कि उनके बच्चे मॉडलिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचें। आदित्य की बड़ी मम्मी भी उन्हें हर कदम पर पूरा समर्थन दे रही हैं।
आदित्य राज ने कहा कि वह भविष्य में मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। फिलहाल वह आगामी नेशनल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। इतनी कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि शहर के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *