
Jamshedpur: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त Rajiv Ranjan ने की, जबकि सिटी एसपी Lalit Meena और एसडीओ Arnav Mishra समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के डीएसपी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को विस्तार से प्रशासन के समक्ष रखा।
जिला प्रशासन ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।