चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

Spread the love

चतरा जिले की सिमरिया थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोराही के पास से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का 324 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा बरामद किया है।सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और आईआरबी जवानों की टीम ने चतरा-सिमरिया रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान चतरा की ओर से आ रही एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज कार को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे। जांच के दौरान अर्टिगा से 169 किलो और होंडा अमेज से 155 किलो डोडा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, अफीम की इस बड़ी खेप को हजारीबाग पहुंचाने की योजना थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *