बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी: 47 खोेए मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Spread the love

बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता, 47 खोए मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग थानों ने की कार्रवाई, लोगों को लौटाए गए मोबाइल, मोबाइल मिलने के बाद चेहरे में दिखी खुशी, बताया नहीं थी उम्मीद, की मिलेगी मोबाइल।
बोकारो के शहरी थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल खोने और चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए नाथू सिंह मीना ने सभी थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल का उपयोग कर खोए मोबाइलों की जल्द बरामदगी का निर्देश दिया।
निर्देश के बाद बीएस सिटी थाना, हरला थाना, सेक्टर-4 थाना, सेक्टर-12 थाना और सेक्टर-6 थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 47 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद संबंधित धारकों को बीएस सिटी थाना में सौंपा जा रहा है।
इसकी जानकारी डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने दी है।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र के खोया हुआ 47 मोबाइल बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग 12 लख रुपए है। उन्होंने बताया कि बीएस सिटी थाना ए 33 मोबाइल,हरला थाना – 08 मोबाइल, सेक्टर-4 थाना – 02 मोबाइल, सेक्टर-12 थाना – 03 मोबाइल और सेक्टर-6 थाना – 01 मोबाइल बरामद किया गया है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और सरकार के CEIR पोर्टल पर आवश्यक विवरण भरें। इससे यदि कोई अन्य व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करता है तो इसकी जानकारी थाना और आवेदक दोनों को मिल जाएगी। मोबाइल मिलने के बाद लोगों लोगों के चेहरे में खुशी देखी गई। लोगों का कहना था कि दो साल पहले अगर मोबाइल गुम हुआ है तो उम्मीद तो मिलने की नहीं थी। लेकिन मिलने से काफी खुशी हुई है। लोगों ने पुलिस के कार्यशैली की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *