जमशेदपुर: परसुडीह सोपोडेरा के सरकारी स्कूल में नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Spread the love


जमशेदपुर के स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब एक सरकारी स्कूल परिसर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है,प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह स्कूल परिसर के अंदर एक किशोरी का शव पड़ा देखा,शव मिलने की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी,स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया,हालांकि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है,पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा,घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई,लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है,वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है,पुलिस ने और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है,घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *