गिरिडीह में भू-माफियाओं का आतंक! रैयत जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धुरैता मोड़ के पास भू माफियाओं के द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि यह जमीन आशीष कुमार भदानी समेत अन्य लोगों की रैयत जमीन है जिनके नाम से केवाला और डिड है। बावजूद भू-माफ़िया स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन कब्जा करने का आरोप लखन यादव समेत अन्य लोगों पर लग रहा है। जब भूमाफियाओं के द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था तो रैयतदारों ने इसका विरोध किया। इस दौरान भूमाफियाओं ने रैयतदारों के साथ जमकर मारपीट कर दी है। अब रैयतदार पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी रैयतदारों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी लेकिन पुलिस भू माफियाओं के सामने पूरी तरह नतमस्तक है। परिणाम स्वरूप भू माफिया किसी भी गरीब और असहाय लोगों की जमीन धड़ल्ले से कब्जा कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *