देर रात जेगो तालाब में गिरी कार दो, लोगों की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति बच निकला

Spread the love

तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चालाडीह जेगो गांव के पास बीती रात को लगभग 12 बजे शादी सामारोह से कुछ लोग वापस लौट रहे थे इसी दौरान चालाडीह जेगो के पास तीखी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय कुछ लोगों ने तालाब से दो लोगों को निकाला, तमाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी गई और एंबुलेंस की सहायता से तमाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।इधर तमाड़ पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। वहीं इस घटना से एक अन्य व्यक्ति बच निकला है। तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है पोस्टमार्टम कराकर शवों को परीजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *