झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ का प्रेस वार्ता हुआ संपन्न आगामी 9 मई को धूम धाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जी कि 487वीं जन्म जयंती होंगे कई सेवा के कार्यक्रम

Spread the love

आज दिनांक 07/05/2026 को झारखण्ड क्षत्रिय संघ द्वारा होटल दयाल इंटरनेशनल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक श्री अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री श्री कुमार प्रभाकर सिंह वरिय उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू),जयंत विक्रम सिंह उपाध्यक्ष श्री रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह,अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 9/05/2026 को हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी कि 487वीं जन्म जयंती को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सर्वप्रथम पांच पुरोहितो द्वारा संखनाद से जन्मजयंती का स्वागत होगा तत्पश्चात उपस्थित हजारों लोग महाराणा प्रताप जी कि प्रतिमा पर बारी बारी से मल्यार्पण किया करेंगे
माल्यार्पण करने में झारखण्ड क्षत्रिय संघ व युवा संघ तथा महिला संघ कि 27 इकइयों कि समिति भगवा ध्वज लेते हुए महाराणा प्रताप जी कि जय घोष करते हुए बारी बारी से मल्यार्पण करते जायेंगे

कार्यक्रम में क्षत्रिय युवा संघ द्वारा शहर के तमाम हिन्दू जनो को आमंत्रित किया जा रहा हैं समस्त जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रत्येक जाती समूह के प्रमुख लोगो सहित आम जन को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी कि जयंती पर झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ आमंत्रित कर रहा हैं

*जन्म जयंती पर आयोजित होगा संगोष्ठी,जरुरतमंदो के बिच बांटा जायेगा सामाग्री शहर में लगेंगे कई सेवा स्टाल

झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करए हुए बताया कि 9 मई को सुबह 10 बजे से मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे शहर प्रख्यात शिक्षाविद इतिहासकार उपस्थित होकर महाराणा प्रताप जी के जीवनी पर प्रकाश डालेंगे जिससे उपस्थित सभी जनों को धर्म व राष्ट्र रक्षा कि प्रेरणा मिल सके

साथ ही युवा संघ द्वारा महाराणा प्रताप जी के शुभ जयंती पर गर्मी व धुप का ध्यान रखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मीठे पेय पदार्थो का शिविर लगाकर सेवा कार्य किया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *