किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

Spread the love

जमशेदपुर: शहर के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का विरोध किया है। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने इसे असहनीय और अमानवीय बताते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की है।

दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से किराया भुगतान कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और बिना बाजार प्रतिनिधियों से चर्चा किए अचानक किराया बढ़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले भी किराया वृद्धि के खिलाफ विरोध हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त ने जांच समिति गठित कर वृद्धि पर रोक लगा दी थी।

दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में 24 अप्रैल 2026 को प्रशासन को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि किराया वृद्धि के निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए और बाजार प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *