
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर जमशेदपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां मनाईं।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं, वहीं खास तौर पर झलमुड़ी और आइसक्रीम बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिला, जहां भाजपा समर्थकों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।

