बोकारो में JTET परीक्षा में बवाल: पेपर नहीं पहुंचा, छात्रों का हंगामा—गेट बंद, पुलिस तैनात

Spread the love

बोकारो में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत जेटेट के एग्जाम को लेकर जमकर हंगामा। एग्जाम दे रहे छात्र छात्राओं ने किया जमकर हंगामा। बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 सरदार पटेल स्कूल में हुआ हंगामा। सुबह 10 बजे एग्जाम था लेकिन एग्जाम पेपर नहीं पहुंचने से स्कूल में हुआ जमकर हंगामा। छात्रों का हंगामा। मौके पर पहुंचे एसपी, डीसी। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। छात्रों को अंदर रोका गया। गेट बंद कर दिया गया हंगामा जारी। मीडिया को भी कवरेज से रोका गया है। 18 साल बाद हो रहा था हंगामा। लगभग 700 छात्र छात्राएं इस सेंटर पर एग्जाम दे रहे थे।

बताते चले कि बोकारो में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत जेटेट का कंपीटिटिव एग्जाम विभिन्न सेंटरों में चल रहा है जहां 18 साल बाद हो रहे इस एग्जाम में भीभिन्न जगहों से छात्र छात्रा आए हुए थे जहां एग्जाम पेपर सेंटर पर नहीं पहुंचने के चलते जमकर हंगामा हुआ है। छात्रों ने गेट को भी तोड़ते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण सभी को स्कूल के अंदर फिर से धकेल दिया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा स्कूल के कमरे से आवाज लगाते हुए देखा गया। छात्रों का आरोप है कि सुबह 10 बजे से एग्जाम सेंटर पर है लेकिन एग्जाम का क्वेश्चन पेपर नहीं पहुंचा जबकि कई जगह पर छात्र एग्जाम दे रहे है और हमें स्कूल के अंदर बंद कर दिया गया है। वही मौके पर एसपी, डीसी भारी संख्या में जमे हुए है। छात्र छात्रा स्कूल के गेट के अंदर से ही अपनी बात रख रहे थे। वही मीडिया को भी इजाजत पर रोक लगाई गई। पटना से आई एक छात्रा शबनम ने कहा कि वो पटना से आई हुई है लेकिन सुबह 10 बजे सेक्टर 9 के सरदार पटेल स्कूल पहुंचने के बाद क्वेश्चन पेपर ही नहीं पहुंचा जिसके बाद हमे काफी देर तक रोक गया। सेंटर से पूछने पर किसी ने कुछ बताया नहीं और हमे अंदर रखा गया। वही रांची से आए एक छात्र ने कहा कि 8 बजे से आए है लेकिन एग्जाम पेपर भी नहीं आया और हमे निकलने नहीं दिया गया। बाहर पुलिस खड़ी थी और गेट बंद कर दिया गया था। छात्रों की मांग है कि 18 साल बाद हो रहे इस एग्जाम को कैंसल करके फिर से अच्छे तरीके से लिया जाय। वही यूपी मिर्जापुर से आए छात्र रमेश ने कहा सुबह से एग्जाम देने बैठे लेकिन एग्जाम पेपर ही नहीं दिया गया और न ही एग्जाम सेंटर से बाहर निकलने दिया गया। काफी देर तक एग्जाम का पेपर नहीं मिलने पर छात्रों का सब्र का बांध टूट गया और हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि पूछने पर कहा गया कि पेपर
धनबाद से आ रहा है लेकिन आया नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *