
सासाराम दरिगाव थाना क्षेत्र के निरंजनपुर में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम दीपू साह था। बताया जाता है कि दो साल पहले इसी इलाके में सरोज पासवान नामक युवक की चाकू गोद का हत्या हुई थी। उसे मामले में दीपू साह भी अभियुक्त थे तथा कुछ दिन पहले इस मामले में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आए थे। आशंका व्यक्त की जाती है की पुरानी रंजिश में ही इस वारदात को अंजाम दी गई है। दीपू साह बड़की करपूर्वा के रहने वाले गंगा सह का पुत्र था। बताया जाता है कि उसके घर के पास ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा साक्ष इकट्ठा करने लगी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस आधार पर अपराधी की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी होगी। देर रात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
