
जमशेदपुर के जुगसलाई में आज होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक शाम 5 बजे गौशाला चौक स्थित जैन भवन में होगी।
बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में 20 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह फैसला नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना अचानक और मनमाने तरीके से लिया गया है।
इसी के विरोध में 24 अप्रैल को यह बैठक बुलाई गई है। सरदार शैलेंद्र सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समेत पूरे झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे अपने सहयोगियों के साथ इस बैठक में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि आम जनता की उपस्थिति इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
