जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 26 मार्च 2026 को हुई रियान की संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के अगले दिन, 27 मार्च को परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें हत्या की धारा 103(1) के तहत नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।परिजनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं मिली है।परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगते हुए पूछा है कि आखिर आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल न्याय में देरी हो रही है, बल्कि आरोपियों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *