बोकारो में आधी रात कार में भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच टली बड़ी घटना

Spread the love

बोकारो में देर रात एक कार धू धू कर जल उठा। धुआं का गुब्बार देख लोगो की नीद खुली फिर अफरा तफरी मच गई। मौके से कई कार को हटाया गया नहीं तो जली हुई कार की चपेट में कई कार आ सकता था और बड़ी घटना घट सकती थी। आग कैसे लगी क्या शॉर्ट सर्किट से या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाई गई ये जांच का विषय है।

घटना बोकारो के चास थाना क्षेत्र के भोजपुर कॉलोनी की है जहां घर के बाहर खड़ी एक कार में रात के 1 बजे लोगो की निंद अचानक खुलने पर आग की लपटे दिखाई दिया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि खड़ी कार में अचानक आग कैसे लग गई। हो हंगाम होने के बाद आसपास के लोग जगे और बाल्टी से पानी मारकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास कई गाड़ियां खड़ी थी जिसे स्थानीय लोगो की मदद से हटाया गया। जबतक आग बुझाया गया कार आधी जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी। आग किन कारणों से लगी थी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *