धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी ‘मेजर’ उर्फ़ “सैफी” दुबई से इंटरपोल के सहयोग से भारत लाया गया, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF ने दबोचा! धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता: मेयर समर्थक हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्त में

Spread the love

धनबाद में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस मुहिम को जबरदस्त सफलता हाथ लगा है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को इंटरपोल की मदद से दुबई से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (STF) ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सैफी से गहन पूछताछ चल रही है.

STF जांच में खुलासा हुआ कि 17 अप्रैल को धनबाद मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव की हत्या प्रिंस खान के इशारे पर सैफी ने ही कराई थी। शुभम ने प्रिंस खान और धनबाद सांसद के बीच संबंधों की कई गोपनीय जानकारियां झारखंड DGP व SSP धनबाद को गुप्त पत्रों के जरिए दी थीं। इसी के बाद वह प्रिंस खान के निशाने पर आ गया था। सैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों के लिए खौफ का पर्याय रहा, जो प्रिंस के इशारे पर रंगदारी वसूलता और गैंग के अवैध वित्तीय लेनदेन का संचालन करता था।

धनबाद SSP प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सैफी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। पूछताछ में गैंग के कई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दर्जनों मामलों में वांछित प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से पाकिस्तान शिफ्ट कर लिया है। गैंग बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकर रंगदारी की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजता रहा है।सैफी से कोलकाता STF पूछ ताछ कर रही है कोलकाता STF के तहकीकात के बाद धनबाद SIT टीम धनबाद लें कर आएगी.

अधिकारियों ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ अभियान की बड़ी कामयाबी करार दिया है, जो धनबाद में अपराधियों के हौसले तोड़ने वाली साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *