भुईयांडीह गोलचक्कर पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Spread the love
Oplus_16908288

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के समीप गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान मानगो निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लाईफ लाईन नर्सिंग होम के कर्मी थे और बाइक से लंच करके वापस अपने ऑफिस जा रहे थे तभी एक अज्ञात बड़े वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.सूचना मिलने पर धालभूम एसडीओ अर्नब मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया . प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने की गई है. स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. उचित आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है किसी बहन ने मारा इसकी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *